Battlegrounds Mobile India: बीटा यूजर्स के लिए डाउनलोडिंग शुरू, जानें कैसा है यह गेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए और कुछ ही समय के लिए उपलब्ध कराया गया था, अब बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया गया है। डाउनलोड करने पर यूजर्स को ‘Internal server error' का मैसेज मिल रहा है।

विज्ञापन
PUBG Mobile: Battlegrounds Mobile India Beta Version Released For Download, All You Need To Know
Battlegrounds Mobile India - फोटो : facebook/Battlegrounds Mobile India

    विस्तार

    पिछले साल पबजी मोबाइल के भारत में बैन होने के बाद कंपनी ने Battlegrounds Mobile India को भारत में लॉन्च किया है। अभी तक बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए गूगल प्ले-स्टोर से रजिस्ट्रेशन हो रहा था लेकिन अब कंपनी ने बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है। Battlegrounds Mobile India के बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि इसे फिलहाल कुछ लोग ही इंस्टॉल कर सकते हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसका टीजर भी जारी किया है।

    बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को Krafton ने तैयार किया है। Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए और कुछ ही समय के लिए उपलब्ध कराया गया था, अब बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया गया है। डाउनलोड करने पर यूजर्स को ‘Internal server error' का मैसेज मिल रहा है।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने गेम का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक गेम के बीटा वर्जन की साइज 721MB है। यूजर्स के फीडबैक के मुताबिक यह गेम काफी हद तक पबजी जैसा ही है। गेम में ब्लड का रंग लाल की बजाय ग्रीन है। इसके अलावा गेम के दौरान सेम गेमिंग को लेकर भी कई तरह की चेतावनी दी जा रही है। लॉगिन करने के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं है। मैप और सेटिंग्स पबजी जैसे ही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन लॉन्चिंग की संभावित तारीख से एक दिन पहले रिलीज हुआ है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की संभावित लॉन्चिंग तारीख 18 जून है। बता दें कि PUBG Mobile का लोकप्रिय Sanhok मैप भी इस नए गम में है।

    क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें