Battlegrounds Mobile India की बड़ी कार्रवाई, चीटिंग करने वाले 336000 अकाउंट बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Aug 2021 03:52 PM IST
सार

Battlegrounds Mobile India का आईओएस वर्जन भी जल्द रिलीज होने वाला है। गेम के डेवलपर्स ने इसका टीजर भी जारी किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गेम का एंड्रॉयड वर्जन आधिकारिक तौर पर दो जुलाई को लॉन्च हुआ है

विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India Bans Over 336000 Accounts for Cheating in Game
Battlegrounds Mobile India - फोटो : krafton

    विस्तार

    पबजी के नए अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,36,000 प्लेयर्स के अकाउंट को बैन कर दिया है। ये प्लेयर्स गेम में चीटिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश की है।

    क्राफ्टोन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 30 जुलाई से पांच अगस्त के बीच चली जांच में 3,36,000 अकाउंट्स गेम में चीटिंग करते पकड़े गए हैं जिनके बाद अकाउंट को हमेशा के लिए बैन किया गया है यानी ये अकाउंट फिर कभी गेम नहीं खेल पाएंगे। कंपनी ने हाल ही में 50 मिलियन डाउनलोड्स रिवॉर्ड की घोषणा की है जिसके बाद गेम की डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है और डाउनलोडिंग 48 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है।

    विज्ञापन

    आईओएस वर्जन भी जल्द होगा रिलीज

    Battlegrounds Mobile India का आईओएस वर्जन भी जल्द रिलीज होने वाला है। गेम के डेवलपर्स ने इसका टीजर भी जारी किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गेम का एंड्रॉयड वर्जन आधिकारिक तौर पर दो जुलाई को लॉन्च हुआ है। 50 मिलियन डाउनलोड्स रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत प्लेयर्स को तीन सप्लाई कूपन क्रेट स्क्रैप मिलेंगे। बता दें कि दो जुलाई की लॉन्चिंग के बाद महज एक सप्ताह में Battlegrounds Mobile India को 34 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें