PUBG Mobile India की वापसी: Battlegrounds मोबाइल के नाम से लॉन्च होगा नया गेम, इन लोगों पर रहेगी पाबंदी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 May 2021 05:16 PM IST
सार

कंपनी ने साफतौर पर कहा है कि 18 से कम उम्र के लोग गेम नहीं खेल पाएंगे और यदि वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ शेयर करना होगा।

विज्ञापन
Battlegrounds mobile apps india Parents Consent Needed for Under 18 Players on PUBG Mobile India NEW AVTAR
बैटलग्राउंड मोबाइल ऐप: BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA - फोटो : BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA

    विस्तार

    करीब 8 महीने बाद भारत में पबजी मोबाइल की वापसी होने जा रही है। PUBG Mobile की भारत में वापसी नए नाम यानी Battlegrounds Mobile India से हो रही है। इस गेम को भी दक्षिण कोरिया की कंपनी Krafton लॉन्च करेगी। भारत में पबजी मोबाइल इंडिया के यूट्यूब, फेसबुक और तमाम सोशल मीडिया पेज का नाम भी बदलकर Battlegrounds Mobile India कर दिया गया है। पबजी मोबाइल की भारत में नए नाम से वापसी तो हो रही है, साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होंगे।

    Battlegrounds Mobile India के नियम

    कंपनी ने साफतौर पर कहा है कि 18 से कम उम्र के लोग गेम नहीं खेल पाएंगे और यदि वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ शेयर करना होगा। नए गेम की वापसी पर कंपनी ने यह सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले साल पबजी मोबाइल के बैन होने से पहली इसकी आलोचना हिंसक गेम को लेकर हो रही थी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर उसके माता-पिता का भी कंट्रोल होगा। माता-पिता के पास इस बात का भी अधिकार होगा कि वे अपने बच्चे को गेम खेलने देना चाहते हैं या नहीं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में 117 गेम के साथ पबजी को भी भारत में बैन कर दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BATTLEGROUNDS MOBILE को केवल भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा।

    क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें