Alert: आपकी जासूसी कर रहे हैं ये दो गेमिंग एप्स, अरबों लोग हर रोज करते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Jan 2025 12:17 PM IST
विज्ञापन
apps like Candy Crush Saga and Tinder are spying on you
candy crush saga - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपको भी मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है तो यह खबर आपके लिए है। आपको जानकर हैरानी होगी जिन एप्स को आप रोज इस्तेमाल करते हैं, वही आपकी जासूसी कर रहे हैं। जिन एप्स पर हम भरोसा करते हैं वही एप्स और गेम्स उतने निजी और सुरक्षित नहीं हो सकते जितना हम मानते हैं। 9 जनवरी को 404 मीडिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लोकप्रिय एप्स यूजर्स की रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार Gravy Analytics, जो एक लोकेशन डेटा ब्रोकर है के डेटा में सेंधमारी हुई है। हैकर ने पब्लिश किए गए सैंपल डेटा में Candy Crush Saga और Tinder जैसे लोकप्रिय एप्स का नाम लिया है। हैकर ने कथित तौर पर Gravy Analytics के अमेजन क्लाउड सिस्टम से कई टेराबाइट यूजर्स डेटा चुराया। यह डेटा कथित तौर पर यूजर्स की सबसे बड़ी जानकारी संग्रह में से एक है।

    विज्ञापन

    यह डेटा ब्रीच ऐसे समय पर हुआ है जब Federal Trade Commission (FTC) ने हाल ही में Gravy Analytics और उसकी सहायक कंपनी Venntel को यूजर लोकेशन डेटा की सहमति के बिना बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया। लीक किए गए डेटाबेस में 30 मिलियन से अधिक लोकेशन डेटा पॉइंट्स शामिल हैं, जिसमें व्हाइट हाउस, क्रेमलिन, वेटिकन सिटी और कई वैश्विक सैन्य अड्डों के डिवाइस लोकेशन शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • अनावश्यक अनुमतियों को बंद करें:एप या गेम इंस्टॉल करते समय, केवल आवश्यक अनुमतियां ही दें।
    • iPhone यूजर्स के लिए:"Ask Apps Not to Track" फीचर का उपयोग करें।
    • नियमित रूप से एप्स की समीक्षा करें:सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस में केवल आवश्यक एप्स ही इंस्टॉल हैं।
    • विज्ञापन और लोकेशन ट्रैकिंग बंद करें:अपनी सेटिंग्स में जाकर विज्ञापन ट्रैकिंग को बंद करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें