Realme X2 की पहली सेल हुई शुरू, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) के लेटेस्ट डिवाइस एक्स2 (Realme X2) की आज (20 दिसंबर 2019) पहली सेल है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ग्राहकों रियलमी एक्स2 की खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने इस फोन के तीनों वेरिएंट को बीते मंगलवार भारत में लॉन्च किया था। यूजर्स को एक्स2 में क्वाड कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।
कीमत की बात करें तो रियलमी एक्स2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिलेगा।
Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
रियलमी एक्स2 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी एक्स2 में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। रियलमी के फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 30वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।