Trai के आगे झुका Apple, एंटी स्पैम ऐप बनाने में करेगा मदद

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Apple to help India government to develop anti spam app
FILE PHOTO

    एप्पल और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच पिछले 1 साल से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है।

    कंपनी अब ट्राई के साथ एंटी स्पैम ऐप बनाने और अपने स्टोर पर उसे अपलोड करने के लिए राजी हो गई है। बता दें कि एप्पल और ट्राई के बीच डॉन्ट डिस्टर्ब ऐप को ऐप स्टोर पर अप्रूवल को लेकर विवाद चल रहा था।

    विज्ञापन

    समाचारी एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्राई द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए डॉन्ट डिस्टर्ब ऐप को ऐप स्टोर पर पब्लिश करने और आगे भी एंटी स्पैम ऐप बनाने में एप्पल भारत सरकार की मदद करेगा, हालांकि कंपनी ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है ट्राई का डोंट डिस्टर्ब ऐप

    एप्पल के ऐप स्टोर पर भले ही इस ऐप को लेकर विवाद चल रहा है लेकिन एंड्रॉयड के लिए यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर पहले से ही मौजूद है। इस ऐप की मदद से कोई भी यूजर्स अनचाहे नंबर से आने वाले कॉल्स और मैसेज को स्पैम मार्क कर सकता है। उसके बाद ट्राई उस नंबर की जांच करेगा और एक्शन लेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें