9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 7 इंच का टैबलेट, मिलेगी 3500mAh की बैटरी

लेनोवो ने भारत में अपना नया बजट टैबलेट Tab7 उतार दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। इस टैब के साथ फ्लिपकार्ट जीरो EMI पर ऑफर कर रहा है। वहीं एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Lenovo Tab7 की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 7 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। टैब में 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT8735B/MT8161 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T729 GPU, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
टैब के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का LED फ्लैश लाइट के साथ रियर कैंमरा है, वहीं 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैब में 3500mAh की बैटरी है और इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, डॉल्बी ऑडियो, 4G LTE, WiFi 802.11 a/g/b/n, ब्लूटूथ 4.0, A-GPS, OTG सपोर्ट और माइक्रोयूएसबी पोर्ट है।