Apple Maps: एपल मैप्स का पब्लिक बीटा हुआ पेश, गूगल मैप्स को मिलेगी चुनौती?

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 25 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

एपल ने अपना मैप्स का पब्लिक बीटा वर्जन पेश कर दिया है। एपल मैप्स में कई सारे फीचर्स मिलेंगे। प्लेटफॉर्म पर यूजर्स आसानी से कई सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही गूगल मैप्स से सीधा मुकाबला हो सकता है।

विज्ञापन
Apple Maps for web in public beta introduced to challenge Google Maps
Apple Maps - फोटो : Apple

    विस्तार

    दुनिया की सबसे कीमती कंपनियो में से एक एपल अपने फीचर्स की वजह से हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। ऐसे में एपल ने अपने राइवर गूगल को एक बड़ा झटका दिया है। एपल मैप्स का पब्लिट बीटा वर्जन पेश हो गया है। हालांकि, यह वेज वर्जन में उपलब्ध है और यूजर्स अपने ब्राउजर के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से इसका एक्सेस ले सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल मैप्स अंग्रेजी भाषा में सफारी और क्रोम के साथ आईपैड, मैक और विंडोज के एज में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। टेक कंपनी एपल ने कहा है कि एपल मैप्स यूजर्स को ड्राइविंग और चलने में काफी आसानी से दिशा-निर्देश देगा। इतना ही नहीं, बल्कि इसके साथ ही यूजर्स एप में ही अच्छी जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही फोटो और रेटिंग के बारे में भी आसानी से पता लगाया जा सकेगा। एपल के मुताबिक, एपल मैप्स के जरिए दुनियाभर के शहरों में फूड की डिलीवरी भी ली जा सकेगी। साथ ही खाने-पीने की चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल हो सकेगी। इसके अलावा शॉपिंग का भी विकल्प भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    आने वाले कुछ समय में एपल मैप्स में लुक अराउंड फीचर को भी लाया जाएगा। मगर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख की जानकारी नहीं है। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने कहा कि सभी डेवलेपर्स और मैपकिट में सम्मिलित सभी वेब वर्जन में मैप्स पर लिंक आउट कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स ड्राइविंग निर्देश हासिल कर सकते हैं। टेक कंपनी ने कहा कि आने वाले समय में इसमें अन्य भाषाओं का सपोर्ट, अन्य ब्राउजरों को जोड़ने के साथ ही प्लेटफॉर्म का विस्तार भी किया जाएगा। ऐसे में एपल मैप्स का सीधा मुकाबला गूगल मैप्स से होगा,. जोकि पहले से वेब वर्जन में काफी बड़े दायरे के साथ काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें