अलर्ट: ये 60 मोबाइल एप्स आपकी पूरी कमाई उड़ा सकते हैं, तुरंत करें अपने फोन से डिलीट
इन 60 एंड्रॉयड एप्स में मैलवेयर की पहचान McAfee मोबाइल रिसर्च की टीम ने की है। इन एप्स में मौजूद मैलवेयर का नाम Goldoson है। कोई थर्ड पार्टी एप लाइब्रेरी है जिसने इन एप्स में मैलवेयर का अपलोड किया है।

विस्तार
एंड्रॉयड फोन में मैलवेयर या वायरस अक्सर आते रहते हैं। इन एप्स को लेकर शिकायतें होती हैं और फिर गूगल अपने प्ले-स्टोर से इन एप्स को डिलीट करता है। अब 60 ऐसे एप्स की पहचान हुई है जो मैलवेयर वाले हैं और इन्हें 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर के अलावा इन मैलवेयर वाले एप्स को दक्षिण कोरिया में 8 मिलियन यानी 80 लाख यूजर्स ने ONE Store से डाउनलोड किया है। इन 60 एंड्रॉयड एप्स में मैलवेयर की पहचान McAfee मोबाइल रिसर्च की टीम ने की है। इन एप्स में मौजूद मैलवेयर का नाम Goldoson है। कोई थर्ड पार्टी एप लाइब्रेरी है जिसने इन एप्स में मैलवेयर का अपलोड किया है।
रिसर्च टीम के मुताबिक Goldoson मैलवेयर फोन के किसी भी एप्स की पूरी जानकारी रिकॉर्ड कर सकता है। एक बार फोन में आ जाने के बाद यह फोन से कनेक्टेड सभी डिवाइस, वाई-फाई, लोकेशन और मैसेज आदि जैसी जानकारी को रिकॉर्ड करना शुरू कर देता है। यह मैलवेयर फ्रॉड वाले विज्ञापन के लिंक्स भी दिखाता है और क्लिक करवाने के लिए पॉप-अप नोटिफिकेशन देता है। परमिशन के बाद इस मैलवेयर द्वारा डाटा कलेक्शन का दायरा बढ़ भी जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक Goldoson मैलवेयर किसी भी एप्स से यूजर्स का प्राइवेट डाटा 10 फीसदी तक इकट्ठा करता है।
आपको बता दें कि McAfee, गूगल एप्स डिफेंस अलायंस का मेंबर है। यह गूगल के इकोसिस्टम को मैलवेयर और adware से मुक्त रखने में मदद करता है। इस संबंध में गूगल और एप डेवलपर्स को जानकारी दी गई है, लेकिन यदि ये आपके फोन में भी मौजूद हैं तो तुरंत डिलीट करें। वैसे भारत में इस एप्स से अधिक खतरा नहीं है।
- L.POINT with L.PAY
- Swipe Brick Breaker
- Money Manager Expense & Budget
- GOM Player
- LIVE Score
- Real-Time Score
- Pikicast
- Compass 9: Smart Compass
- GOM Audio - Music
- Sync lyrics
- LOTTE WORLD Magicpass
- Bounce Brick Breaker
- Infinite Slice
- SomNote - Beautiful note app
- Korea Subway Info: Metroid
- WhatsApp में आ रहा शानदार अपडेट, चैट में भी भेज सकेंगे एनिमेटेड इमोजी
- Xiaomi 13 Ultra: DSLR जैसे कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, 1% बैटरी बचने पर भी 60 मिनट कर सकेंगे इस्तेमाल
- फ्लिपकार्ट से होगी Vivo X90, Vivo X90 Pro की बिक्री, माइक्रोसाइट हुई लाइव
- HP Pavilion x360 और Pavilion Plus लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स