WhatsApp में आ रहा शानदार अपडेट, चैट में भी भेज सकेंगे एनिमेटेड इमोजी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

WhatsApp लंबे समय से LottieFiles के साथ काम कर रहा है जो कि एनिमेटेड इमोजी की सर्विस देती है। Lottie लाइब्रेरी में JSON आधारित एनिमेशन फाइल फॉर्मेट हैं। WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग डेस्कटॉप के बीटा वर्जन पर कर रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp Upcoming Feature Let You Share Animated Emojis in Chat
WhatsApp Update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही में तीन सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किए हैं और अब WhatsApp एनिमेटेड इमोजी पर काम कर रहा है। खबर है कि जल्द ही आप WhatsApp चैट में एनिमेटेड इमोजी भेज सकेंगे। WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है।

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि WhatsApp इस नए फीचर के लिए Lottie library के साथ काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है, हालांकि रिपोर्ट से इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि व्हाट्सएप बीटा के किस वर्जन पर इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।

    विज्ञापन

    WhatsApp लंबे समय से LottieFiles के साथ काम कर रहा है जो कि एनिमेटेड इमोजी की सर्विस देती है। Lottie लाइब्रेरी में JSON आधारित एनिमेशन फाइल फॉर्मेट हैं। WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग डेस्कटॉप के बीटा वर्जन पर कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स अभी भी किसी चैट में भी एनिमेटेड स्टीकर्स भेज सकते हैं लेकिन यह फिलहाल थर्ड पार्टी एप्स के जरिए मुमकिन है, लेकिन इनबिल्ट स्टीकर्स मिलने के बाद यूजर्स को आसानी होगी और किसी अन्य एप्स को डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा।

    WABetaInfo के मुताबिक यह फीचर डेस्क्टॉप एप पर टेस्ट हो रहा है और जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इसका अपडेट डेस्कटॉप के बाद आईओएस और एंड्रॉयड के लिए भी आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें