खुशखबर: मात्र 499 रुपये में एक साल के लिए मिल रही अमेजन प्राइम की मेंबरशिप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 May 2021 05:37 PM IST
सार

तीन महीने वाले प्लान में 165 रुपये का कैशबैक और 12 महीने वाले प्लान में 500 रुपये का कैशबैक 48 घंटे के अंदर अमेजन पे अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

विज्ञापन
amazon prime subscription 50 percent off for 18 to 25 years youth people
अमेजॉन प्राइम: Amazon Prime Subscription - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    यदि आप भी अमेजन प्राइम की मेंबरशिप लेने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेजन प्राइम की मेंबरशिप आप महज आधी कीमत पर यानी 499 रुपये में ले सकते हैं। अमेजन ने 18-24 साल के युवाओं के लिए प्राइम मेंबरशिप का एलान किया है। अमेजन के इस ऑफर के तहत अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 500 रुपये कैशबैक के साथ मिल रहा है। बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप के तहत फ्री डिलीवरी, अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस और अमेजन म्यूजिक जैसी कई सेवाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    सबसे पहले आपको बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप का यह ऑफर तीन महीने और 12 महीने की मेंबरशिप के लिए ही है। यदि आपकी उम्र 18-24 साल के बीच है और आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो यह ऑफर आपके लिए है। आईओएस वालों को यह ऑफर नहीं मिल रहा है। इसके अलावा डेस्कटॉप यूजर भी इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते।

    विज्ञापन

    सबसे पहले आपको पूरा पेमेंट करना होगा और उसके बाद आपको कैशबैक मिलेगा। यदि आप तीन महीने के लिए मेंबरशिप ले रहे हैं तो आपको 329 रुपये देने होंगे और 12 महीने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा। आपको अपना पहचान पत्र भी अपलोड करना होगा। आईडी वेरिफाई होने के बाद तीन महीने वाले प्लान में 165 रुपये का कैशबैक और 12 महीने वाले प्लान में 500 रुपये का कैशबैक 48 घंटे के अंदर अमेजन पे अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल अमेजन से शॉपिंग या फिर रिचार्ज आदि में किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अमेजन ने हाल ही में मासिक मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन को रद्द कर दिया है। आरबीआई के नए नियम के चलते कंपनी ने यह फैसला किया। इस नियम के बाद यूजर्स मासिक प्लान नहीं ले पाएंगे। साथ ही मासिक मेंबरशिप के लिए नए मेंबर्स साइन-अप भी नहीं कर पाएंगे। अब अमेजन सिर्फ तीन महीने और साल भर के लिए ही प्राइम मेंबरशिप का ऑफर कर रहा है। बता दें कि अमेजन का एक महीने वाला प्राइम सब्सक्रिप्शन सिर्फ 129 प्रतिमाह का था, जिसे अब आरबीआई की गाइडलाइन्स के चलते हटा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें