Adobe ने पेश किया स्कैनर ऐप, स्कैन के साथ एडिट कर सकेंगे PDF फाइल

amarujala.com- Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Adobe launched a free document scanner app
Adobe Scan

    एडोब ने एक नया मोबाइल ऐप एडोब स्कैन लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से किसी भी फोटो और डॉक्यूमेंट को पीडीएफ फाइल में कंवर्ट किया जा सकता है और उसे एडिट भी किया जा सकता है। वैसे तो प्ले-स्टोर पर बहुत सारे डॉक्यूमेंट कंवर्टर और स्कैनर ऐप हैं लेकिन उनमें कई फ्री नहीं हैं और कईयों में सिर्फ कंवर्ट करने का फीचर है, पीडीएफ ए़डिट करने का ऑप्शन नहीं है।

    एडोब स्कैन में हैं कमाल के फीचर्स

    Adobe Scan
    Adobe Scan

    एडोब स्कैन में प्रिंटेड टेक्स्ट को डिजिटल टेक्स्ट में कंवर्ट करने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) का इस्तेमाल किया गया है। इस ऐप में स्कैन हुए डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को सेलेक्ट, सर्च, कॉपी और एडिट करने का फीचर दिया गया है। इस ऐप के जरिए एक से ज्यादा पेज को भी स्कैन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ऐप में एडोब Sensei है जो कि कंपनी का खुद का A.I है। इस फीचर एआई की मदद से डॉक्यूमेंट के बाउंडरी, ऑटो क्रॉप और कैप्चर की सुविधा मिलेगी। इसके अलाव शैडो खुद ही हट जाएंगे। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें