भविष्य में ई-पास के रूप में हो सकता है आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Aarogya Setu App: Narendra Modi suggests to use Aarogya Setu App for e-pass Over Coronavirus Pandemic
Aarogya Setu - फोटो : play store

    भारत सरकार ने कोरोना के संक्रमण से लोगों बचाने के लिए कुछ दिन पहले ही आरोग्य सेतु एप लॉन्च किया है। महज एक सप्ताह में आरोग्य सेतु एप को अभी तक दो करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। आरोग्य सेतु एक कोरोना ट्रैकर एप है जो संदिग्ध इलाके में यूजर को जाने से रोकता है। ये लोकेशन आधारित कोरोना वायरस ट्रैकर एप है।

    ई-पास के तौर पर हो सकता है आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल

    आरोग्य सेतु एप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में आरोग्य सेतु एप एक जरूरी हथियार है। उन्होंने कहा कि इस एप का इस्तेमाल कहीं आने जाने के लिए ई-पास के तौर पर होगा। पीएम मोदी ने आरोग्य सेतु एप को अधिक-से-अधिक संख्या में डाउनलोड करने की अपील की है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः क्या 5G नेटवर्क से भी फैल सकता है कोरोना वायरस का संक्रमण?

    आरोग्य सेतु एप के फीचर

    आरोग्य सेतु एप को आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद यह एप आपकी लोकेशन के आधार पर कोरोना से खतरे के प्रति आगाह करेगा। इस एप में ‘सेल्फ असेसमेंट टेस्ट’ फीचर भी है जिसकी मदद से आप लक्षण बताकर कोरोना वायरस से संक्रमण के जोखिम के बारे में पता लगा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एप आपके द्वारा बताए गए लक्षण के आधार पर यह भी बताता है कि आपको टेस्ट कराने और डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है या नहीं। एप में कोरोना को लेकर जारी किए गए सभी प्रदेशों और सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर्स भी दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें