Aarogya Setu एप हुआ हैक, हैकर ने कहा- PMO में पांच लोगों की तबीयत है खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Aarogya Setu app hacked by Elliot Alderson, claim 5 people felt unwell at the PMO office
Aarogya Setu app - फोटो : amar ujala

    आरोग्य सेतु एप की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फ्रांस के एक हैकर और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट इलियट एल्डर्सन ने दावा किया था कि आरोग्य सेतु एप की सुरक्षा में खामियां हैं, वहीं अब इलियट एल्डर्सन ने आरोग्य सेतु एप को हैक करने का दावा किया है। एल्डर्सन ने ट्वीट करके दावा किया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में पांच लोगों की तबीयत ठीक नहीं है।

    इलियट एल्डर्सन ने क्या किया दावा?

    इलियट एल्डर्सन ने ट्वीट करके कहा है कि आरोग्य सेतु एप एक ओपन सोर्स एप है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पीएमओ ऑफिस में पांच लोगों की तबीयत खराब है और यह जानकारी उन्हें आरोग्य सेतु एप से ही मिली है। एल्डर्सन ने यह भी दावा किया है कि भारतीय सेना के मुख्यालय में 2 लोग अस्वस्थ हैं, संसद में एक आदमी कोरोना से संक्रमित है और गृह मंत्रालय में तीन लोग संक्रमित हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि आरोग्य सेतु एप पर विपक्ष के सवालों और आरोपों को केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने निराधार बताया है। केंद्रीय आईटी मंत्री प्रसाद ने कहा कि यह एप डाटा और निजता की सुरक्षा के मामले में बहुत मजबूत है। प्रसाद ने कहा, 'यह भारत का तकनीकी अविष्कार है और कोविड-19 से लड़ने में कारगर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कुछ दिन पहले आरोप लगाया कि ‘आरोग्य सेतु’ एप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिससे निजता और डाटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही है। राहुल ने ट्वीट में कहा था कि आरोग्य सेतु एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिसे एक निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किया गया है और इसमें कोई संस्थागत जांच-परख नहीं है।

    उन्होंने कहा था कि इससे डाटा सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं। प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रहने में मदद कर सकती है लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उन पर नजर रखने का डर नहीं होना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें