Aarogya Setu एप ने दोबारा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल एप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Apr 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Aarogya Setu App break its own record 75 million users download this covid 19 tracking app
aarogya setu mobile app - फोटो : varunbelwalkar / twitter

    भारत सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। वहीं, अब इस मोबाइल एप ने एक बार फिर से अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि इस मोबाइल एप को अब तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस बात की जानकारी मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी की तरफ जारी प्रेस रिलीज से मिली है। इससे पहले इस मोबाइल एप ने सिर्फ 17 दिन में 6 करोड़ डाउनलोड्स का रिकॉर्ड बनाया था।

    7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया एप

    मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी के मुताबिक, आरोग्य सेतु मोबाइल को लॉन्चिंग समय से लेकर अब तक 7.5 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। साथ ही इस एप ने लोगों की बहुत मदद भी की है। वहीं, यह मोबाइल एप कोरोना से लड़ाई में अहम हथियार बनकर सामने आया है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

    क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप

    आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करता है काम

    आरोग्य सेतु एप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस के रोकथाम के भी तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं।

    एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद भाषा का चुनाव करना होगा। एप को खोलते ही में एप बताएगा कि आपको कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं। इस एप में नीचे स्क्रॉल करने पर स्वास्थ्य मंत्रालय का ट्वीट मिलेगा। ट्वीट का अपडेशन रियल टाइम में हो रहा है। डाटा प्राइवेसी को लेकर सरकार ने कहा है कि आरोग्य सेतु एप का डाटा पूरी तरह से एंक्रिप्डेट होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें