5,60,000 लोगों ने डाउनलोड कर लिए वायरस वाले ऐप, गूगल ने दी जानकारी 

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Nov 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
13 Android Apps Installed Over 500,000 Times Containing Malware
Android Apps

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन के यूजर्स की सिक्योरिटी हमेशा खतरे में रहती है। आए दिन गूगल प्ले-स्टोर पर वायरस व मैलवेयर वाले ऐप पब्लिश होते रहते हैं और जानकारी के अभाव में लोग अपने स्मार्टफोन इन ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं। इसके बाद ऐसे लोगों के फोन की जासूसी होती है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि गूगल प्ले-स्टोर से 5,60,000 एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों ने फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिए हैं। डाउनलोड किए गए ऐप वायरस से प्रभावित हैं।

    क्या है इन वायरस वाले ऐप की पहचान?

    Android Apps
    Android Apps

    सिक्योरिटी रिसर्चर Lukas Stefanko के ट्वीट के मुताबिक इन ऐप की संख्या 13 है। इनमें से 2 ऐप तो गूगल प्ले-स्टोर पर ट्रेंडिंग ऐप की लिस्ट में हैं। ये सभी ऐप ड्राइविंग गेमिंग ऐप्स हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी ऐप को एक ही डेवलपर ने तैयार किया है जिसका नाम Luiz Pinto है। वैसे तो ये गेमिंग ऐप हैं लेकिन ये फोन में ओपन नहीं हो रहे हैं। ये ऐप फोन में बार-बार क्रैश हो रहे हैं। इन ऐप के नाम कुछ इस प्रकार हैं। truck simulator, fire truck simulator, luxury car driving simulator। हालांकि गूगल ने अब इन ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया है लेकिन यदि आपने इन ऐप को पहले से अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है तो आप इन्हें फौरन अनइंस्टॉल कर दें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें