Build 2018: दिव्यांगों के लिए AI तैयार करने पर 25 मिलियन डॉलर खर्च करेगा माइक्रोसॉफ्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 08 May 2018 10:12 AM IST
Microsoft to invests 25 million dollar to AI initiative to empower people with disabilities
Microsoft Build Live

    माइक्रोसॉफ्ट का वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस Build 2018 शुरू हो गया है जो कि 9 मई 2018 तक चलेगा। सोमवार की रात 9 बजे कॉन्फ्रेंस की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की स्पीच से हुई। अमेरिका के सिएटल शहर में हो रहे कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सत्या ने कई घोषणाएं की।

    माइक्रोसॉफ्ट ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तैयार करने की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट पर कंपनी करीब 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट में भारत में शामिल है। इस प्रोग्राम के तहत दिव्यांगों के लिए AI टूल्स विकसित किए जाएंगे जो कि दिव्यांगों की जिन्दगी को आसान बनाएंगे।

    माइ्क्रोसॉफ्ट के Build 2018 कॉन्फ्रेंस में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा, ‘हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि हम ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को कैसे सशक्त बनाएं? दिव्यांग लोगों की मदद करना मेरा जुनून है। मैं हमेशा चाहता हूं कि शारीरिक रूप से अक्षम लोग भी सक्षम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।’

    उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांगों के लिए AI आधारित यह प्रोग्राम शोधकर्ताओं, NGO और डेवलपर्स के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर दुनियाभर के 1 अरब से ज्यादा लोगों तक तकनीक पहुुंचेगी। नडेला ने बताया कि दुनियाभर के 10 दिव्यांग लोगों में से सिर्फ एक आदमी तक ही टेक्नोलॉजी की पहुंच है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें