अब आसानी से अनलॉक होंगे सभी आई फोन

रोरी सैलेन जोन्स/बीबीसी संवाददाता
Mon, 03 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Master to unlock the phone
आई फोन - फोटो : BBC

    इस साल के शुरू में इसराइली कंपनी 'सेलेब्राइट' सुर्खियों में रही। उस वक्त अफवाह थी कि इस कंपनी ने एफबीआई को सैन बर्नारडिनो हमलावर के आई फोन को अनलॉक करने में मदद की है। सेलेब्राइट ने अब बताया है कि वो किसी भी आधुनिक फोन को अनलॉक कर सकती है। कुछ ही दिन पहले कंपनी ने ब्रिटेन के ग्राहकों को अपनी तकनीक के बारे में बताया है।

    पूरे ब्रिटेन से कई पुलिस अधिकारी भी उन सॉफ्वेयर और उपकरणों को देखने आए, जिनकी मदद से किसी संदिग्ध के फोन का डाटा यानी जानकारी हासिल की जा सकती है।

    विज्ञापन

    कंपनी की तरफ से जुव बेन मोश ने एक साधारण टेबलेट की तरह का डिवाइस दिखाया। उन्होंने बताया कि वो पुलिस को इसी उपकरण की सप्लाई करते हैं। इस उपकरण को मोबाइल से जोडकर किसी भी फोन से डाटा निकाला जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने हमारे फोन का डाटा भी खंगाल कर दिखाया। उन्होंने अपने उपकरण के स्क्रीन पर कुछ बटन दबाए और बताया कि हमारे फोन का लॉक टूट चुका है। ये सच था। यह काफी दिलचस्प है। बेन का दावा है कि उनकी कंपनी बाजार में मौजूद ज्यादातर मोबाइल फोन को अनलॉक कर सकती है।

    आई फोन 7 का डाटा भी निकाल सकते हैं

    आई फोन
    आई फोन - फोटो : BBC

    बेन का कहना है, "हम आई फोन 7 का डाटा भी निकाल सकते हैं।" हालांकि वे यह दावा करने में सावधानी रखते हैं कि मोबाइल फोन से कितना डाटा निकाला जा सकता है। बेन कहते हैं कि सीधे तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उन्होंने इशारों में बताया कि यदि अपराधी ये सोचते हैं कि मोबाइल से सूचना भेजने का हर तरीका सुरक्षित है तो वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं।

    रिपोर्टों के मुताबिक सेलेब्राइट ने सैन बर्नारडिनो के एक हमलावर रिजवान फारूक के एप्पल आई फोन 5 का डाटा खंगालने में अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई की मदद की है। लेकिन बेन का कहना है, "हम अपने किसी ग्राहक के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं।"

    एक तरफ मोबाइल फोन कंपनियां सुरक्षित उपकरण बनाकर बडा मुनाफा कमा रही हैं। वहीं ब्रिटेन और अमरीका में सुरक्षा से जुडी एजेंसियों की शिकायत है कि ऐसे फोन अपराधियों को जांच से बच कर निकलने में मदद कर रहे हैं।

    पिछले दिनों सुरक्षा और खुफिया संगठनों के साथ काम करने वाली एक अन्य इसराइली कंपनी 'एनएसओ ग्रुप' पर एक हैकिंग में शामिल होने का आरोप लगा। हैकिंग की इस घटना में आई फोन को अनलॉक कर उसमें वायरस डाल दिया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें