Kaspersky लैब ने दुनियाभर के लिए लॉन्च किया FREE एंटीवायरस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Kaspersky Lab released Free Antivirus Software Globally
Kaspersky Free Antivirus

    रूस की Kaspersky लैब ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है वह दुनिया भर के लिए एंटीवायरस का फ्री वर्जन लॉन्च कर रही है। बता दें कि हाल ही में हुए साइबर अटैक को लेकर अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाए थे। कस्परस्काई लैब का यह फैसला 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं के सर्वरों और ईमेलों की साइबर हैकिंग के लिए रूसी खुफिया एजेंसियों पर आरोप लगाने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

    कंपनी के को फाउंडर ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में देते हुए कहा है कि एंटीवायरस का फ्री वर्जन फिलहाल अमेरिका, कनाडा और एशिया पैसिफिक के कुछ देशों में रिलीजी कर दिया गया है, जल्द ही अन्य देशों में भी रिलीज कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    ब्लॉग में यह भी साफ-साफ लिखा गया है कि फ्री वर्जन का पेड वर्जन से कोई ताल्लुक नहीं है यानी फ्री वर्जन से पेड वर्जन को रिप्लेस नहीं किया जाएगा। बता दें कि कस्परस्काई का यह फ्री एंटीवायरस 18 महीनों के लिए है। गौरतलब है कि Kaspersky Lab 1997 में शुरू हुआ था और साल 2000 कंपनी के लिए अहम सालों में से एक साबित हुआ और कंपनी तेजी से बढ़ने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी बन गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें