Judy मालवेयर की चपेट में 36 मिलियन एंड्रॉयड मोबाइल, ऐसे बचें

amarujala.com- Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
Judy Malware infected as many as 36.5 million Android users
Judy

    अगर आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है और आप प्ले-स्टोर से फटाफट ऐप डाउनलोड करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हाल ही में एक ऐसे ऐप का पता चला है जो मालवेयर था और उसे करीब 36 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप का नाम जूडी (Judy) था।

    दरअसल सिक्टोरिटी फर्म चेक प्वाइंट ने प्ले-स्टोर पर 41 मालवेयर ऐप की पहचान की है जिनमें से एक जूडी भी था। रिपोर्ट के बाद गूगल ने जूडी को प्ले-स्टोर से हटा दिया है और बाकी ऐप को हटाने का काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप साउछ कोरिया की कंपनी ने तैयार किया था। इस ऐप में auto- clicking adware फीचर दिया गया था जिसकी वजह से यूजर्स के फोन में वायरस आ रहे थे। प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऐप को Kiniwini था जिसे ENISTUDIO corp मेंशन किया गया है। यह कंपनी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए ऐप बनाती है।

    विज्ञापन

    जूडी ऐप कैसे करता है काम और इस तरह के ऐप से कैसे बचें ?

    प्ले-स्टोर
    प्ले-स्टोर - फोटो : SmartHacks

    इस ऐप को ऑटोमेटिक ऐड क्लिक के मकसद से तैयार किया गया था और इसके जरिए कंपनी की कमाई होती थी। इसी विज्ञापन की आड़ में फोन के डाटा को भी चोरी किया जाता था। जब भी कोई ऐप डाउनलोड करें उससे पहले ऐप का यूजर्स रिव्यू पढ़ें। इसके अलावा फोन में एंटीवायरस ऐप का यूज करें और उसे अपडेट रखें। इसके अलावा अपने फोन के बाकी सॉफ्टवेयर को भी अपडेट रखें। ऐप इस्तेमाल के दौरान अगर ब्राउजर में दूसरी वेबसाइट अपने आप खुल रही है तो ऐप को फौरन डिलीट कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें