कुंभ के लिए जियो ने पेश किया धमाकेदार ऑफर, 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Jan 2019 09:43 PM IST
jio phone offering great offers to Kumbh mela devotees

    प्रयागराज के कुम्भ मेले में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जियो ने नए ‘कुम्भ जियोफोन’ की पेशकश की है। ‘कुम्भ जियोफोन’ कुम्भ मेले से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी से लैस है। ट्रेन और बस स्टेशन की सूचनाओं के साथ किस दिन कौन सा स्नान है इस की जानकारी भी ‘कुम्भ जियोफोन’ से प्राप्त की जा सकती है। कुम्भ में नाते रिश्तेदारों के लापता होने पर ‘कुम्भ जियोफोन’ आपकी मदद करेगा। फैमिली लोकेटर नाम से ‘कुम्भ जियोफोन’ में एक विशेष फीचर दिया गया है। जिससे आपके लापता रिश्तेदार की लोकेशन झट से पता चल जाएगी।

    जियो टीवी पर देखें लाइव प्रसारण

    jio tv
    jio tv

    ‘कुम्भ जियोफोन’ केवल सूचनाओं का ही जरिया नहीं है। इसमें उपलब्ध जियोटीवी पर श्रद्धालु कुम्भ मेले के खास पर्वों और कार्यक्रमों का वीडियो प्रसारण देख सकेंगे। भक्ति संगीत के लिए ‘कुम्भ जियोफोन’ में कुम्भ रेडियो भी उपलब्ध है। जियोफोन में यू-ट्यूब, फेसबुक और वाट्सएप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। कुम्भ के दौरान श्रद्धालु इन ऐप्स के जरिए देश एंव विदेश में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से सीधे जुड़ सकेंगे।

    501 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा जियो फोन

    jio phone
    jio phone

    ‘कुम्भ जियोफोन’ एक खास एक्सचेंज ऑफर के तहत 501 रु की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। किसी भी कंपनी का कोई भी 2जी/3जी या 4जी फोन को ‘कुम्भ जियोफोन’ से बदला जा सकता है। संयुक्त ऑफर के तहत एक्टिवेशन के समय कुंभ जियोफोन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी के रुप में 501 रु देने होंगे और साथ ही 594 रु का रिचार्ज कराना होगा। जिसमें उसे 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा हासिल होगा। साथ ही ग्राहकों को हर दिन हजारों रु के ईनामी वाउचर और 4जी डेटा जीतने का मौका भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें