Paytm ने लांच की पोस्टपेड सर्विस, इस महीने खर्च करें 60,000 रुपये, अगले महीने दीजिए पैसे

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Mon, 07 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Paytm Postpaid launched, you can Spend up to Rs 60,000, All you need to know
demo pic

    यदि आप भी पेटीएम वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा देते हुए पोस्टपेड सर्विस सेवा लांच की है। पेटीएम पोस्टपेड सेवा के तहत वॉलेट में पैसे नहीं होने पर भी ग्राहक 60,000 रुपये तक खर्च कर सकते हैं तो आइए आइए पेटीएम के पोस्टपेड सर्विस की शर्तों को जानते हैं।

    Paytm Postpaid service
    Paytm Postpaid service

    सबसे पहले आपको बता दें कि पेटीम की पोस्टपेड सर्विस फिलहाल कुछ चुनिंद ग्राहकों के लिए ही है। इसके तहत कुछ चुनिंदा ग्राहक पेटीएम मोबाइल वॉलेट से 60,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकता है और अगले महीने अपने पैसे दे सकता है।

    Paytm Postpaid servicea
    Paytm Postpaid servicea

    पेटीएम पोस्टपेड सर्विस आपातकाल में खरीदारी के लिए बहुत ही बढ़िया है, क्योंकि पैसे ना होने की स्थिति में शॉपिंग कर सकते हैं। पेटीएम की इस सेवा के तहत ग्राहक मोबाइल रिचार्ज और फिल्म टिकट समेत कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप पेटीम मॉल से खरीदारी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें