बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई जियो की साइट, माय जियो ऐप भी फेल

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2017 11:16 AM IST
Jio Phone booking: website crashed
Jio Phone - फोटो : digit

    जियो फोन की बुकिंग शुरू होने के साथ ही जियो की साइट क्रैश हो गई है जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। वहीं हमने कई बार कोशिश की तो साइट खुली, लेकिन फोन की बुकिंग का कोई विकल्प नहीं मिला। वहीं माय जियो ऐप भी ओपन नहीं हो रहा है। ऐसे में ऑनलाइन फोन बुक करने वाले यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि ऑनलाइन जियो फोन बुकिंग के लिए सिर्फ यही दो प्लेटफॉर्म हैं।

    ये भी पढ़ेंः पहली बार रिलायंस ने रिलीज किए जियो फोन के सभी फीचर्स

    बता दें कि आज शाम 5.30 बजे से जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन वेबसाइट के क्रैश हो जाने के कारण यूजर्स फोन बुक नहीं कर पा रहे हैं। फोन की बुकिंग के समय 500 रुपये देने हैं उसके बाद डिलीवरी के समय 1,000 रुपये देने होंगे। फोन के साथ एक सिम कार्ड भी मिलेगा।

    और पढ़ें...