ये हैं जियो फोन के सभी फीचर्स, इसमें है 2000mAh की बैटरी, नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Jio Mobile Phone full specifications released by Reliance
Jio Phone

    जियो फोन की बुकिंग आज शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं कई रिटेलर्स पहले से ही बुकिंग कर रहे हैं। फोन की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो रही है। प्री-बुकिंग के दौरान एड्रेस प्रूफ के साथ 500 रुपये देने होंगे, बाकि के 1,000 रुपये फोन की डिलीवरी के समय देने होंगे। इसी बीच रिलायंस ने पहली बार जियो फोन के सभी फीचर्स को सार्वजनिक किया है। तो आइए जानते हैं कि 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी के साथ मिलने वाले जियो फोन में आपको क्या-क्या मिलने वाला है? अगली स्लाइड में जानें रिलायंस जियो 4जी फोन की स्पेसिफिकेशन।

    ये भी पढ़ेंः बदल गया जियो फोन बुक करने का समय

    Jio Phone
    Jio Phone

    जियोफोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Facebook ऐप में आया 360 डिग्री फोटो फीचर, ऐसे करें यूज

    Jio Phone
    Jio Phone

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें