जियो के ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन प्लान्स पर पाएं Disney और Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीश्रीधर मिश्रा
Sun, 07 Jun 2020 11:16 AM IST
Jio customers will get one year free subscription of Disney and Hotstar on these plans
JIO (Hotstar VIP + Disney) - फोटो : JIO

    जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक साल का फ्री Disney और Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आई है। दरअसल जियो ने डिज्नी और हॉटस्टार के साथ साझेदारी में यह एलान किया है। जियो के ग्राहक इस सुविधा को महीने या साल के प्लान के अलावा एड-ऑन प्लान के तौर पर भी चुन सकते हैं। इसके तहत फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डिज्नी और हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में डाटा, एप्स के साथ दूसरे भी कई फीचर्स मिलेंगे।

    jio plan
    jio plan - फोटो : social media

    401 रुपये का मासिक प्लान

    401 रुपये की मासिक योजना में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 90 जीबी का डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपये की कीमत वाला एक साल का Disney और Hotstar VIP फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    JIO
    JIO - फोटो : amar ujala

    2599 रुपये का सालाना प्लान

    2599 रुपये की वार्षिक योजना में यूजर्स को 365 दिनों के लिए 740 जीबी का डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।इस प्लान में यूजर्स को एक साल का 399 रुपये की कीमत वाला Disney और Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    और पढ़ें...