पाकिस्तान में 4G इंटरनेट की स्पीड है भारत से दोगुनी: OpenSignal

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
India have Slowest 4G LTE Speeds in the World says OpenSignal
4G Speed

    भारत की तमाम टेलीकॉम कंपनियां भले ही सबसे ज्यादा स्पीड का दावा कर रही हैं लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में 4G LTE स्पीड अभी भी पूरी दुनिया में सबसे कम है। इसका खुलासा यूके की ओपनसिग्नल की रिपोर्ट से हुआ है।

    रिपोर्ट में भारत समेत दुनियाभर के कई देशों की 4G LTE स्पीड के बारे में बताया गया है। गौर करने वाली बात यह कि फरवरी 2018 में भारत की स्थिति पिछले साल आई नवंबर की रिपोर्ट से भी खराब है और भारत स्वीडन और ताइवान से भी पिछड़ गया है।

    विज्ञापन

    ओपनसिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 4G LTE सिग्नल की उपलब्धता के मामले में भारत 14वें स्थान पर है, जबकि पिछले साल भारत 11वें पायदान पर था। उस दौरान 6.13 एमबीपीएस की स्पीड के साथ भारत 77 देशों की लिस्ट में सबसे नीचे था, वहीं 46.64 एमबीपीएस की स्पीड के साथ सिंगापुर पहले पायदान पर था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के में बताया गया है कि भारत और थाइलैंड दोनों देशों में 4जी सिग्नल की पहुंच तो बढ़ी लेकिन स्पीड नहीं मिली। 4G LTE की स्पीड 3जी से भी कम रही। बता दें कि पिछले साल जियो की डाउनलोड स्पीड Airtel, Vodafone और Idea Cellular से कम थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें