गूगल ने सर्च पेज पर ऑटो प्ले वीडियो फीचर की टेस्टिंग शुरू की

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jul 2017 05:14 PM IST
Google testing auto play videos in search results
Google Autoplay Search Results

    गूगल ने कन्फर्म किया है कि वह अपने सर्च रिजल्ट पेज के लिए ऑटो प्ले वीडियो फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यानी इस फीचर के आने के बाद गूगल सर्च के वीडियो फेसबुक वीडियो के तरह ही ऑटो प्ले होंगे। फिलहाल गूगल सर्च में अधिकतर यूट्यूब के वीडियो आते हैं जो यूट्यूब पर रिडायरेक्ट होकर प्ले होते हैं।

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि गूगल इस फीचर की टेस्टिंग ऐसे समय में कर रहा है जब एप्पल अपने ब्राउजर में ऑटो प्ले वीडियो फीचर देने की तैयारी कर रहा है। वहीं हाल ही में ऑटो प्ले वीडियो में ऑटो साउंड ऑन फीचर के कारण फेसबुक की बड़ी आलोचना हुई है।

    फेसबुक से सबक लेते हुए गूगल वीडियो ऑटो प्ले फीचर तो देगा, लेकिन ऑटो ऑडियो ऑन फीचर नहीं देगा। फिलहाल गूगल इस खास फीचर की टेस्टिंग डेस्कटॉप के लिए कर रहा है। टेस्टिंग कनाडा, यूके और यूएस में हो रही है।

    गूगल के एक अधिकारी ने बताया, 'हम सर्च रिजल्ट को बेहतर बनाने और यूजर्स को स्पेशल एक्सेपरियंस देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, हालांकि फिलहाल किसी फीचर के अनाउंसमेंट का समय नहीं आया है।

    गूगल के इस खास फीचर की जानकारी thesempost ने दी है। इस पोस्ट के मुताबिक वीडियो साउंड ऑटो ऑन का फीचर नहीं होगा, लेकिन यूजर्स के पास यह मौका होगा कि वह साउंड को मैनुअली ऑन कर सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें