पुराने एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 वाले फोन के लिए भी आया Google असिस्टेंट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Google Assistant now released for Android Lollipop 5.0 phones, tablets
Google Assistant for Android Lollipop 5.0

    अगर आपके पास भी पुराने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.0 लॉलीपॉप वाला स्मार्टफोन है और आपको गूगल असिस्टेंट यूज ना करने का मलाल है तो आपके लिए खुशखबरी है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस गूगल असिस्टेंट को एंड्रॉयड 5.0 वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए भी जारी कर दिया है।

    बता दें कि अभी तक यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, नूगट 7.0 और ओरियो 8.0 के लिए ही उपलब्ध था। एक रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड लॉलीपॉप का मार्केट शेयर 26.3 प्रतिशत है, वहीं नूगट 7.0 या 7.1 का मार्केट शेयर 23.3 फीसदी और मार्शमैलो 6.00 का मार्केट शेयर 29.7 प्रतिशत है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vodafone का 28GB वाला प्लान भी हुआ अपडेट, अब मिल रहा 56GB डाटा

    गूगल असिस्टेंट के फायदे

    Google असिस्टेंट आपके कई सारे काम को आसानी से कर देता है। जैसे- ओके गूगल कहने पर यह ऑन हो जाता है और आपके बोलते ही कई सारे रिजल्ट्स दे देता है। इसके अलावा यह मौसम, शॉपिंग आदि के बारे में भी लगातार अपडेट करता रहता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें