अब Gmail से भेजें और रिसीव करें पैसे, ये है तरीका

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2017 12:06 PM IST
Gmail for Android now send and receive money
जीमेल से पैसे भेजें

    नोटबंदी के बाद से ही कैशलेश इकोनॉमी की मुहिम तेज हो गई है। इसमें पेटीएम, मोबिक्विक जैसे पेमेंट वॉलेट लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल ने भी जीमेल से भेजने और प्राप्त करने की घोषणा की है।

    अभी तक तो आप जीमेल से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट ही भेजते थे लेकिन जल्द ही आप पैसे भी भेज सकेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए भी एक ऐप रखना होगा तो आप गलत हैं क्योंकि आप अपने फोन में मौजूद जीमेल ऐप से ही पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।

    गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर मैनेज Sam Kansara ने ब्लॉग के जरिए बताया है कि जीमेल से पैसा ट्रांसफर ठीक उसी तरह होगा जैसा कि आप कोई ई-मेल में अटैचमेंट भेजते हैं। इसके लिए आपको गूगल वॉलेट और बैंक अकाउंट का विकल्प होगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फीचर को ग्लोबली जारी कर दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें