6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जूक जेड 2 प्रो

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 22 Apr 2016 01:20 PM IST
सार

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मौजूद है।डुअल-टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Zuk Z2 Pro With 6GB of RAM Launched

    विस्तार

    लेनोवो के स्वामित्व वाले जूक (Zuk) अपने नए जेड 2 प्रो एंड्रॉयड फोन को चीन में लॉन्च किया है। चीनी बाजार में इसकी कीमत 2699 चीनी युआन (करीब 27,600 रुपये) है। जूक जेड 2 प्रो दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मौजूद है।

    स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 6 जीबी का रैम है। 6 जीबी रैम के साथ चीन में पहले भी कई कंपनी अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। भारत में फिलहाल के लॉन्च होने की अभी 6 जीबी रैम के साथ कोई फोन उपलब्‍ध नहीं है।

    विज्ञापन

    जूक जेड 2 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। यह 5.2 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ है। यह 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और एड्रीनो 530 जीपीयू पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो डुअल-टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए जूक 2 प्रो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी3.1 टाइप-सी फीचर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर एक हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है। फोन की बैटरी 3100 एमएएच की है जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट करती है।

    पहला 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन

    6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जूक जेड 2 प्रो

    वीवो एक्सप्ले5 एलीट 6 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है जो वीवो कस्टम यूआई फनटच के साथ काम करता है।

    वीवो एक्सप्ले5 एलीट सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज की तरह डुअल कर्व्ड 5.4 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है।

    इसमें क्वालकॉम 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820, एड्रीनो 530 जीपीयू और 128 इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट में सोनी आईएमएक्स 298 सेंसर, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, हाई-फाई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3600एमएएच है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। दोनों स्पिलिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग फीचर दिया गया है। वीवो एक्सप्ले5 एलीट 8 मार्च से चीन में 4,288 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। भारत में इस फोन के लॉन्च के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें