ZTE Watch Live स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी

जेडटीई ने अपनी नई स्मार्टवॉच ZTE Watch Live को लॉन्च कर दिया है। ZTE Watch Live को खासतौर पर फिटनेस के शौकीनों के लिए बाजार में उतारा गया है। ZTE Watch Live को फिलहाल चीन के बाजार में कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। ZTE की इस स्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर 21 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
ZTE Watch Live में प्री-लोडेड 12 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। यह वॉच वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 सर्टिफाइड है। इस स्मार्टवॉच में 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर है। इसके अलावा इसमें स्लीप मॉनिटर भी है जिसके साथ मशीन लर्निंग का सपोर्ट है।
ZTE Watch Live की कीमत
ZTE Watch Live की कीमत CNY 249 यानी करीब 2,800 रुपये है। इस वॉच की प्री-बुकिंग शुरू हो गई और यह डिस्काउंट के साथ CNY 229 यानी करीब 2,600 रुपये में खरीदी जा सकेगी। इसकी बिक्री तीन दिसंबर से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में इस वॉच की उपलब्धता को लेकर कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Redmi Watch हुई लॉन्च, 12 दिनों के बैकअप के साथ मिला स्क्वॉयर डायल
ZTE Watch Live के फीचर्स
ZTE Watch Live में 1.3 इंच की TFT डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। डिस्प्ले में टच का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें बल्ड ऑक्सीजन ट्रैक करने के लिए एक सेंसर भी है। फिटनेस के शौकीनों के लिए इस वॉच में 12 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें साइकलिंग, रनिंग, स्किपिंग और वॉकिंग जैसे मोड्स शामिल हैं।
ZTE Watch Live में कनेक्टिविटी के लिए 4.2 दिया गया है। इस वॉच में फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन रियल टाइम में मिलते हैं। ZTE Watch Live से आप फोन पर प्ले होने वाले म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं और कैमरा को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस वॉच में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और इसका वजन 35.7 ग्राम है।