Redmi 9A की भारत में पहली सेल आज, कीमत 7,000 रुपये से भी कम

शाओमी के हालिया लॉन्च हुए सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi 9A आज यानी 4 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। Redmi 9A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया, एमआई होम और एमआई डॉट कॉम से होगी। Redmi 9A में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें दो दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी।

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन
Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi 9A का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
- Realme इलेक्ट्रिक टूथब्रश भारत में लॉन्च, 90 दिनों तक चलेगी बैटरी
- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सवालों के जवाब नहीं देते फेसबुक कर्मचारी, नियमों की आड़ में करते हैं देरी
- इंटरनेट-कंप्यूटर की कमी से अशिक्षित रह सकते हैं एक तिहाई बच्चे, भारत में केवल आठ फीसदी घरों में सुविधा
- CRPF में स्मार्टफोन को लेकर सख्ती, बताना पड़ेगा फोन का मॉडल और इंटरनेट देने वाली कंपनी का नाम