2 रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Zopo Speed X स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Zopo Speed X launched in India with dual rear camera setup
Zopo Speed X

    पिछले महीने भारत में जोपो कलर एम5 लॉन्च करने के बाद जोपो ने अब नया फोन जोपो स्पीड एक्स Zopo Speed X लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत इसमें दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड चैटबॉट निकी है जिसकी मदद से फोन में एक साथ कई सारे काम किए जा सकते हैं। बता दें कि जोपो में रतन टाटा ने निवेश किया है। फोन रॉलल ब्लू, चारकोल ब्लैक, ऑर्चिड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    जोपो स्पीड एक्स की स्पेसिफिकेशन

    Zopo Speed X
    Zopo Speed X

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल ), मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n और 2680mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत और उपलब्धता की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें