Zopo ने भारत में लॉन्च किए इनफिनिटी डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Sep 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Zopo Flash X1 AND Flash X2 launched With 'Infinity' Displays in India
Zopo Flash X1

    चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी जोपो ने भारत में दो नए स्मार्टफोन Flash X1 और Flash X2 पेश किए हैं। इन दोनों फोन की खासियत इनमें दी गई इनफिनिटी डिस्प्ले है। हालांकि कंपनी ने फोन की बिक्री की अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अक्टूबर से ये फोन बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

    Zopo Flash X1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Zopo Flash X1
    Zopo Flash X1

    Zopo Flash X1 में 5.5 इंच की इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, मीडियाटेक का क्वॉडकोर MT6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 3 साल से पहले जियो फोन लौटाने पर देने होंगे इतने पैसे

    इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX219 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Bluetooth 4.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, FM रेडियो और 2500mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Zopo Flash X2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Zopo Flash X2
    Zopo Flash X2

    Zopo Flash X2 में भी डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, मीडियाटेक का क्वॉडकोर MT6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX219 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Bluetooth 4.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, FM रेडियो और3380mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें