जोपो ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में की भारी कटौती

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 09 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
zopo cut down its smartphone price in india
zopo flash X

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोपो देश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। जोपो ने अपने दो स्मार्टफोन फ्लैक्स एक्स प्लस और कलर एक्स 5.5 की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने इस दोनों स्मार्टफोन को मार्च और अप्रैल में 13,999 रुपये और 11,999 रुपये में लॉन्च किया था। कटौती के बाद फ्लैक्स एक्स प्लस की कीमत 12,499 रुपये और कलर एक्स 5.5 की कीमत 9,999 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में दो सस्ते 4जी स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारा है।

    स्पेसिफिकेशन

    जोपो फ्लैश एक्स प्लस 5.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के लैस है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक एमटी 6753 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली टी 720 जीपीयू भी दिया गया है। फोन में 3 जीबी का रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जोपो फ्लैश एक्स प्लस में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन

    जोपो कलर एक्स में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है, जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास प्रोसेक्शन के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करे तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेसर दिया गया है, जो महज 0.3 सेकेंड में अनलॉक हो जाता है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 4जी सपोर्ट के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें