ZOOOK Rocker Couplet ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च

फ्रांस की लाइफस्टाइल ब्रांड जूक (ZOOOK) ने भारतीय बाजार में अपना नया ईयरबड्स ZOOOK Rocker Couplet पेश किया है जो कि पूरी तरह से एक वायरलेस ईयरबड्स है। इस ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस बड्स को इस तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी कोई दिक्कत ना हो।
बड्स पर सिलिकॉन की कोटिंग है। ZOOOK Rocker Couplet को वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि इस बड्स में इंटेलिजेंट न्वाइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी है। इसके अलावा इसमें हाई एंड स्टीरियो परफॉर्मेंस और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। कॉलिंग के लिए इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन का भी सपोर्ट है।
इस बड्स को लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ 400mAh की बैटरी वाला चार्जिंग केस मिल रहा है। इसमें इंटेलिजेंट पावर सेविंग मोड भी मिल रहा है। केस के साथ इसकी बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा है। इस बड्स की कीमत 1,299 रुपये है।