ZOOOK ने एक साथ लॉन्च किए दो ऑडियो प्रोडक्ट्स, पार्टी स्पीकर में है 4000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Aug 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
ZOOOK launches Show Stopper Party Speaker and Studio Solo soundbar in India
ZOOOK Show Stopper Party Speaker and Studio Solo soundbar - फोटो : amarujala

    फ्रांस के लाइफस्टाइल ब्रांड ZOOOK ने भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट उतारे हैं जिनमें 100 वॉट का पार्टी स्पीकर और 50 वॉट का साउंडबार शामिल हैं। पार्टी स्पीकर में एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं जो कि म्यूजिक के पैटर्न को फॉलो करती हैं। इन दोनों प्रोडक्ट्स की बिक्री अमेजन प्राइम डे सेल में होगी।

    शो स्टॉपर पार्टी स्पीकर

    इस स्पीकर को खासतौर पर पार्टी लवर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें 6.5 इंच को दो फुल रेंज वूफर हैं। इसके अलावा जुगलबंदी के लिए इसमें दो ट्वीटर्स भी दिए गए हैं। स्पीकर में इन-बिल्ट एप्लिफायर, स्मूथ एक्विलाइजर और ट्रेबिल कंट्रोलर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमं ब्लूटूछ और यूएसबी कार्ड रीडर दिया गया है, हालांकि कंपनी ने ब्लूटूथ के वर्जन की जानकारी नहीं दी है। स्पीकर में मेमोरी कार्ड स्लॉट और ऑक्स केबल भी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Acer Swift 3 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 17 घंटे का है बैटरी बैकअप

    स्पीकर का वजन 5.7 किलोग्राम है। स्पीकर के टॉप पर इको, बास और वॉल्युम के लिए मैनुअल कंट्रोलर भी है। कैरोअके के लिए इसमें वायरलेस माइक का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिमोट कंट्रोल भी है। इसमें दो माइक इनपुट भी है जिनका इस्तेमाल आप गिटार आदि के लिए कर सकते हैं। लंबी पार्टी के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्पीकर की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्टूडियो सोलो

    स्टूडियो सोलो का जूक का एक साउंडबार है जो कि इन-बिल्ट वूफर के साथ आता है। इसकी लंबाई 60 सेंटीमीटर है। इसमें सात रंगों की लाइट्स भी दी गई हैं, हालांकि यूजर्स के पास लाइट्स को बंद और चालू करने का भी विकल्प होगा। साउंडबार का आउटपुट 50W है और इसमें भी स्पीकर की तरह यूएसबी और ऑक्स केबल का सपोर्ट है।

    इस साउंडर का इस्तेमाल आप ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर कर सकते हैं। इसमें HIFI साउंड भी दिया गया है जिसके साथ 3डी सराउंड इफेक्ट भी है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसमें 1800mAh की बैटरी दी गई जिसे लेकर तीन घंटे के बैकअप का दावा है। फोन से कनेक्ट होने पर आप इस साउंडबार पर कॉलिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसकी कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें