इस वायरलेस हेडफोन में ही है ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 23 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Zoook launches JAZZ DUO An app based convertible Bluetooth Headphone plus Bluetooth in India
Zoook JAZZ DUO - फोटो : amar ujala

    बाजार में कई तरह के वायरलेस हेडफोन, इयरबड्स और नेकबैंड होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। फ्रांस की कंपनी Zoook ने भारत में अपना एक नया ब्लूटूथ हेडफोन JAZZ DUO पेश किया है जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया गया है। ऐसे में आपको हेडफोन में ही ब्लूटूथ स्पीकर का आनंद मिलेगा। आइए जानते हैं इस हेडफोन के बारे में विस्तार से...

    Zoook JAZZ DUO की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Zoook JAZZ DUO
    Zoook JAZZ DUO - फोटो : amar ujala

    इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत ही यह है कि इसमें हेडफोन के साथ-साथ आपको स्पीकर भी मिल रहा है। हेडफोन को स्पीकर में बदलने के लिए आपको एक एप की जरूरत पड़ेगी। जूक के इस हेडफोन में फोन पर बात करने के लिए इन-बिल्ट माइक मिलेगा। इसके अलावा इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप 3.5एमएम हेडफोन जैक से भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    इसमें मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट है। जूक के इस हेडफोन में 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने हेडफोन मोड में 8-15 घंटे का और स्पीकर मोड में 2-4 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इसमें एफएम रेडियो भी है। जूक के इस अनोख हेडफोन की कीमत 1,399 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें