Zoook ने शानदार पार्टी रॉकर स्पीकर किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Mar 2020 05:47 PM IST
सार

जूक ने पार्टी रॉकर स्पीकर किया लॉन्चयूजर्स को इस स्पीकर के साथ मिलेगा दो माइक का सपोर्ट

विज्ञापन
Zoook launch party rocker speaker know price and specification
zook party rocker speaker - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    फ्रांस की ऑडियो कंपनी जूक (Zoook) ने भारत में अपना सबसे खास पार्टी रॉकर स्पीकर (Party Rocker Speaker) लॉन्च किया है। यूजर्स को इसके साथ सबवूफर यूनिट और 2 टावर मिलेंगे, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। साथ ही यह स्पीकर घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है। इससे पहले भी जूक कई स्पीकर्स और ब्लूटूथ ईयरफोन भारतीय बाजार में उतार चुका है। तो आइए जानते हैं जूक पार्टी स्पीकर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    यूजर्स को इस स्पीकर्स के साथ कराओके के लिए दो माइक मिलेंगे, जिनमें एक वायर और दूसरा वायरसलैस होगा। इसके अलावा इस स्पीकर की लाइट और पावरफुल बेस पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे। वहीं, यह स्पीकर बिल्ट-इन एम्प्लिफायर, प्रोफेशनल क्लास डी एम्प्लिफायर के साथ आता है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्पीकर में एफएम रेडियो का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस स्पीकर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसमें एक मजबूत स्टील की ग्रिल दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Zoook Party Speaker की कीमत

    जूक पार्टी स्पीकर की कीमत 11,999 रुपये है। इस ब्लूटूथ स्पीकर को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें