Zebronics का यह छोटा प्रोजेक्टर, घर में बना देगा 200 इंच का सिनेमा हॉल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Feb 2023 01:19 PM IST
सार

ZEB-PixaPlay 18 के साथ 508cms यानी 200 इंच का स्क्रीन बना देगा। सबसे खास बात यह है कि ZEB-PixaPlay 18 प्रोजेक्टर में एप स्टोर से एप डाउनलोड करने और OTT एप्स इस्तेमाल करने की भी सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Zebronics ZEB PixaPlay 18 Smart LED Full HD Projector launched in India with Dolby Audio
ZEB PixaPlay 18 Projector - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जेब्रोनिक्स इंडिया ने अपने नए प्रोजक्टर ZEB-PixaPlay 18 को भारत में लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 18 एक एलईडी प्रोजेक्टर है जिसे होम थिएटर के लिहाज से डिजाइन किया गया है। ZEB-PixaPlay 18 में इनबिल्ट स्पीकर भी है। स्पीकर होने के कारण यह एक कंप्लीट होम थिएटर है। पिछले साल कंपनी ने ZEB-PixaPlay 17 एलईडी प्रोजेक्टर को डॉल्बी ऑडियो के साथ लॉन्च किया था।

    ZEB-PixaPlay 18 के साथ 508cms यानी 200 इंच का स्क्रीन बना देगा। सबसे खास बात यह है कि ZEB-PixaPlay 18 प्रोजेक्टर में एप स्टोर से एप डाउनलोड करने और OTT एप्स इस्तेमाल करने की भी सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन

    ZEB-PixaPlay 18 के साथ 3800 ल्यूमेन्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के मॉडल के बारे में जानकारी नहीं दी है। ZEB-PixaPlay 18 के साथ साउंडबार को भी कनेक्ट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ZEB-PixaPlay 18 के साथ कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें डुअल HDMI और डुअल USB इनपुट मिलता है। इस प्रोजेक्ट के लैंप की लाइफ 30,000 घंटे की है। इसमें मिरर कास्टिंग भी है।

    इसके साथ रिमोट भी मिलता है और साथ में वॉल माउंट भी है। ZEB-PixaPlay 18 प्रोजेक्टर की कीमत 21,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें