Zebronics की बजट स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग का भी है फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Sep 2021 05:42 PM IST
सार

Zebronics ZEB-FIT7220CH की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इसे 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वॉच को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और मेटालिक सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Zebronics ZEB FIT7220CH Smartwatch launched in India With Calling Function
Zebronics ZEB-FIT7220CH - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Zebronics ने अपनी नई स्मार्टवॉच Zebronics ZEB-FIT7220CH को भारत में लॉन्च कर दिया है। ZEB-FIT7220CH स्मार्टवॉच में 1.7 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक भी है जिसकी मदद से आप कॉलिंग फीचर का आनंद ले सकेंगे। Zebronics ZEB-FIT7220C में सात स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इस वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है।

    Zebronics ZEB-FIT7220CH की कीमत

    Zebronics ZEB-FIT7220CH की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इसे 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वॉच को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और मेटालिक सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Zebronics ZEB-FIT7220CH की स्पेसिफिकेशन

    Zebronics ZEB-FIT7220CH में 1.75 इंच की डिस्प्ले है जिस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी दिए गए हैं। वॉच पर कॉलर की आईडी की भी जानकारी मिलेगी। वॉच के जरिए यूजर्स फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वॉच को ZEB-FIT 20 सीरीज एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए ZEB-FIT7220CH को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें ब्लूटूथ v5 और v3 का सपोर्ट है। इसके अलावा वॉच में 210mAh की बैटरी है जिसे लेकर 30 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें