घरेलू कंपनी Zebronics ने लॉन्च किया 525W का प्रीमियम साउंडबार, घर को बना देगा सिनेमा हॉल
Zebronics ZEB-Juke Bar 9750 के साथ पांच ड्राइवर दिए गए हैं जिनमें तीन सामने और 2 पीछे की ओर हैं। इसमें 15.5cm का सब-वूफर भी है और डुअल वायरलेस कनेक्टिविटी है। ZEB-Juke Bar 9750 Pro के साथ Dolby Atmos और 525Watts का आउटपुट है। इसमें 5.1.2 चैनल ड्राइवर मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Zebronics ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार ZEB-Juke Bar 9750 Pro को पेश किया है। ZEB-Juke Bar 9750 Pro के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी डिजाइन प्रीमियम है। कंपनी के दावे के मुताबिक ZEB-Juke Bar 9750 Pro एक रियर सैटेलाइट स्पीकर है।
ZEB-Juke Bar 9750 के साथ पांच ड्राइवर दिए गए हैं जिनमें तीन सामने और 2 पीछे की ओर हैं। इसमें 15.5cm का सब-वूफर भी है और डुअल वायरलेस कनेक्टिविटी है। ZEB-Juke Bar 9750 Pro के साथ Dolby Atmos और 525Watts का आउटपुट है। इसमें 5.1.2 चैनल ड्राइवर मिलता है। ऐसे में आपको घर पर ही थिएटर का मजा मिलेगा।
इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि घर का डेकोरेशन खराब ना हो। इसके साथ बॉक्स में वॉल माउंट भी मिलेगी जिसकी मदद से आप इसे दीवार पर फिट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ZEB-Juke Bar 9750 Pro के साथ ब्लूटूथ v5.0, HDMI, ऑप्टिकल इन, USB और AUX का सपोर्ट मिला है। ZEB-Juke Bar 9750 Pro की बिक्री अमेजन इंडिया से 22,999 रुपये की कीमत के साथ शुरू हो गई है।
नए साउंडबार की लॉन्चिंग पर जेबरोनिक्स के सह-संस्थापक और निदेशक प्रदीप दोषी ने कहा, ‘दर्शकों में फिल्मों के प्रति हमेशा से विशेष आकर्षण रहा है और आधुनिक तकनीक के साथ मनोरंजन के तरीकों में भी बदलाव आए हैं। आज होम एंटरटेनमेन्ट सिस्टम बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। इस सेगमेन्ट में ऑडियो सिस्टम, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी के सफल लॉन्च के बाद अब हम वायरलेस सैटेलाईट वाला ज़ेब-जूक बार 9750 लेकर आए हैं। इसी के साथ हम डोल्बी एटमॉस साउण्डबार लॉन्च करने वाला भारत का पहला ब्राण्ड बन गए हैं।’
- स्मार्ट टीवी मार्केट में Zebronics की एंट्री, 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया 55 इंच टीवी
- Zebronics ने भारत में लॉन्च किया 340W का टावर स्पीकर, डॉल्बी का भी मिलेगा सपोर्ट
- Zebronics की बजट स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग का भी है फीचर
- कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च हुई Zebronics की स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स