स्मार्ट टीवी मार्केट में Zebronics की एंट्री, 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया 55 इंच टीवी
Zebronics TV ZEB-55W2 में एलजी का ThinQ AI है जो कि टीवी के व्यूइंग एक्सपेरियंस को बेहतर बनाता है। इस टीवी को आप ThinQ एप के जरिए भी ऑपरेट कर सकेंगे। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड मिलेगा।

विस्तार
ऑडियो और एसेसीरीज ब्रांड Zebronics ने स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री कर ली है। Zebronics ने अपना पहला टीवी 55 इंच साइज में पेश किया है। Zebronics TV के साथ webOS दिया गया है जिसमें इनबिल्ट Alexa के साथ Dolby ऑडियो, ThinQ AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Zebronics TV के साथ बेजललेस डिजाइन मिलती है। इसके अलावा Zebronics के इस टीवी में 4K UHD रिजॉल्यूशन मिलेगा। Zebronics TV के साथ HDR-10/HLG का सपोर्ट भी मिलेगा। इस टीवी के साथ 20W का स्पीकर दिया गया है।
Zebronics TV ZEB-55W2 में एलजी का ThinQ AI है जो कि टीवी के व्यूइंग एक्सपेरियंस को बेहतर बनाता है। इस टीवी को आप ThinQ एप के जरिए भी ऑपरेट कर सकेंगे। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड मिलेगा। इस टीवी में YouTube, Netflix, Prime वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB पोर्ट, ऑप्टिकल पोर्ट और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा।
Zebronics ने 55 इंच के अलावा 32 इंच का भी टीवी पेश किया है लेकिन कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Zebronics TV ZEB-55W2 की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट से हो रही है।