जेब्रोनिक्स का एलईडी लैंप चार्जिंग स्टेशन के साथ भारत में हुआ लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Jul 2018 11:13 AM IST
Zebronics launched five port docking hub with Mushroom LED Lamp
Zebronics ZEB-5CSLU3

    जेब्रोनिक्स ने ‘ZEB-5CSLU3’ नाम से 5 पोर्ट डॉकिंग हब लॉन्च किया है। इसमें आप एक साथ 5 अलग-अलग डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। इस चार्जिंग स्टेशन में 5 USB पोर्ट्स हैं, जो फास्ट चार्जिंग के लिए स्मार्ट इंट्रीग्रेटेड सर्किट के साथ आते हैं।

    इसमें अलग करने योग्य मशरूम डिजाइन में LED लैंप है, जिसे आप ऑन/ऑफ भी कर सकते हैं। इस 5 पोर्ट डॉकिंग हब में ऑल इन वन मोबाइल और टैबलेट होल्डर है, जिस पर आप डिवाइसेज को चार्ज करते समय व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। इसमें चार्जिंग के लिए आपको 5 USB पोर्ट्स मिलेंगे, जिसमें से 4 पोर्ट्स 5v और 5वां 12v/9v/5v के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    इस चार्जिंग लैंप का फायदा यह है कि अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो गई है तो आप इसके जरिए आसानी से टैबलेट और फोन को चार्ज कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसकी कीमत 3,495 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें