सस्ते में मिल रहा है ओप्पो एफ9 प्रो, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलती है बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 03 Sep 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
You can by Oppo F9 Pro at Just Rs 21,591 on Paytm Mall
Oppo F9 Pro

    हाल ही में भारत में लांच हुआ ओप्पो का शानदार स्मार्टफोन ओप्पो एफ9 प्रो आप कम कीमत में खरीद सकते हैं। वैसे तो इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है लेकिन आप इसे 21,591 रुपये में भी खरीद सकते हैं। ओप्पो एफ9 प्रो की खासियत की बात करें तो इसमें VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।

    21,591 रुपये में कैसे मिलेगा ओप्पो एफ9 प्रो

    दरअसल पेटीएम मॉल पर इस फोन के साथ 2,399 रुपये का कैशबैक मिल रहा है जो कि खरीदारी के 24 घंटे के भीतर आपके पेटीएम मॉल में आ जाएगा। ऐसे में यह फोन आपको सिर्फ 21,591 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।

    विज्ञापन

    ओप्पो एफ9 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओप्पो एफ9 प्रो और एफ9 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डु्अल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें