4 कैमरे वाला Honor 9 Lite सिर्फ 999 रुपये में हो सकता है आपका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Apr 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
You can buy Honor 9 Lite at just Rs 999, Know the offer
Honor 9 Lite

    अगर आपका भी काम डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन से नहीं चल रहा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हॉनर के Honor 9 Lite  की आज एक बार फिर सेल है। फोन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है। बता दें कि इस फोन के लिए कंपनी ने नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद हॉनर 9 लाइट के यूजर्स भी फेस अनलॉक फीचर का आनंद ले सकेंगे और कैमरे के सामने चेहरा देखकर फोन को अनलॉक कर सकेंगे।

    Honor 9 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन के साथ फ्लिपकार्ट 10,000 रुपये का एक्सचेंंज ऑफर दे रहा है। ऐसे में यह फोन आपको 999 रुपये में मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें