शाओमी के स्मार्टफोन की सेटिंग्स में भी अब दिखेंगे विज्ञापन, बंद करना चाहते हैं तो ट्रिक जान लीजिए

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Tue, 18 Sep 2018 12:23 PM IST
Xiaomi to pushes ads in the Settings app on many of its MIUI 10 Smartphones
Xiaomi Mi A2

    वैसे तो शाओमी भारत में बजट स्मार्टफोन बाजार में नंबर 1 कंपनी हो गई है। कंपनी का दावा है कि प्रत्येक 7 में से 5 लोगों के पास शाओमी का स्मार्टफोन है। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह अपने स्मार्टफोन पर 5 प्रतिशत से ज्यादा की कमाई नहीं करेगी, लेकिन अब शाओमी ने कमाई का दूसरा तरीका निकाला है और वह यह है कि शाओमी के स्मार्टफोन की सेटिंग्स में भी अब आपको विज्ञापन देखने को मिलेंगे।

    दरअसल शाओमी ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 10 का कस्टम रोम का अपडेट जारी किया है जिसमें कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही एमआईयूआई 10 के अपडेट के बाद सिंगल कैमरे वाले शाओमी के स्मार्टफोन से भी बैकग्राउंड धुंधला इफेक्ट के साथ फोटो क्लिक किए जा सकेंगे, लेकिन इस अपडेट में एक दिक्कत यह भी है कि फोन की सेटिंग्स में भी लोगों को विज्ञापन देखने पड़ेंगे।

    इसकी जानकारी एक रेडिट यूजर ने दी है। u/chootingfeng आईडी के यूजर ने शाओमी के फोन की सेटिंग्स में विज्ञापन का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। एमआईयूआई 10 के अपडेट के बाद शाओमी एमआई मैक्स 2 और एमआई नोट एलटीई फोन की सेटिंग्स में विज्ञापन देखा गया है।

    शाओमी के स्मार्टफोन की सेटिंग्स में भी अब दिखेंगे विज्ञापन, बंद करना चाहते हैं तो ट्रिक जान लीजिए

    हालांकि शाओमी पहले से ही अपने कुछ एप्स के साथ विज्ञापन दिखाता है लेकिन सेटिंग्स में विज्ञापन का दिखना कई लोगों को पसंद नहीं आएगा, क्योंकि सेटिंग्स में कई बार जाते हैं। उदाहरण के लिए कई मान लीजिए कि आप सेटिंग्स में कोई सेटिंग्स बदल रहे हैं और बीच में अचानक से कोई विज्ञापन आता है तो जाहिर सी बात है कि आपको गुस्सा आएगा।

    ऐसे बंद करें शाओमी के स्मार्टफोन में दिखने वाले विज्ञापन

    यदि आप भी शाओमी के फोन में आने वाले विज्ञापन से परेशान हैं तो फोन की सेटिंग्स में एडिशनल सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको एड सर्विसेज का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप personalized एप्स को ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद आप उन चीजों के विज्ञापन आपको नहीं दिखेंगे जिनके बारे में आप अपने फोन में सर्च करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें