Xiaomi के इन लोकप्रिय स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट, कंपनी ने कही ये बात

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 20 Dec 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Stops Android Pie updates for Mi A1, Mi A2, and Mi A2 Lite Users
mi a1 android pie

    पिछले सप्ताह ही कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि शाओमी अपने एंड्रॉयड वन डिवाइसेज एमआई ए1, एमआई ए2 और एमआई ए2 लाइट के लिए एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट जारी कर रही है। वहीं अब कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इन फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट फिलहाल नहीं दिया जाएगा।

    इसके पीछे कंपनी ने तर्क दिया है कि एंड्रॉयड पाई 9.0 के अपडेट के बाद फोन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं, हालांकि शाओमी ने यह नहीं बताया है कि एंड्रॉयड पाई के अपडेट के बाद कौन-कौन सी दिक्कतें आ रही हैं।

    विज्ञापन

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शाओमी ने अपडेट जारी करने के बाद अपडेट को रोका है। इससे पहले भी कंपनी ने रेजमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के लिए भी एमआईयूआई का अपडेट जारी किया था लेकिन कुछ दिनों बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कंपनी ने उसे रोक दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में शाओमी ने पिछले साल लांच हुए अपने पहले एंड्रॉयड वन फोन एमआई ए1 के लिए एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट जारी किया था। इसके साथ ही कंपनी ने एमआई ए2 के लिए पाई 9.0 का अपडेट जारी किया था, हालांकि यह कुछ ही यूजर्स को मिल पाया। बता दें कि Xiaomi Mi A1, Mi A2 और Mi A2 Lite में एंड्रॉयड वन दिया गया है। एंड्रॉयड वन का मतलब प्योर एंड्रॉयड और बग फ्री सॉफ्टवेयर से है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें