Xiaomi ने धूप से चार्ज होने वाला पावर बैंक किया लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 28 May 2020 06:43 PM IST
सार

शाओमी का सोलर पावर बैंक हुआ लॉन्चकीमत है 349 चीनी युआन (करीब 3,500 रुपये)धूप से होता है चार्ज

विज्ञापन
Xiaomi Solar Power Bank launched know price and specifications
YEUX solar mobile power bank - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपना पहला सोलर पावर बैंक ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम YEUX solar mobile power bank है। यूजर्स इस पावर बैंक का इस्तेमाल साइकिलिंग, रनिंग और कैंपेनिंग के दौरान कर सकते हैं। खास बात यह है कि शाओमी का लेटेस्ट पावर बैंक अपने आप धूप से चार्ज हो जाता है। वहीं, इस पावर बैंक की कीमत 349 चीनी युआन (करीब 3,500 रुपये) है।

    मिला सोलर पैनल का सपोर्ट

    शाओमी के लेटेस्ट पावर बैंक में हाई सेंसिटिविटी सेंसर और सिंगल क्रिस्टल सिलिकॉन सोलर पैनल दिया गया है, जिससे यह धूप से चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इस पावर बैंक को बारिश के दिनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: नहीं है कैमरा और फोटोग्राफी करने का है शौक तो ये स्मार्टफोन आपके लिए हैं बेस्ट

    खास तकनीक का हुआ इस्तेमाल

    इस पावर बैंक में सोलर चिप तकनीक दी गई है, जो सूरज की रोशनी के हिसाब से पावर स्पलाई करती है। इसके अलावा यूजर्स को इस पावर बैंक में पर्याप्त रोशनी के लिए ग्रीन लाइट, औसत रोशनी के लिए येलो लाइट और कम रोशनी के लिए रेड लाइट का सपोर्ट मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी के लेटेस्ट पावर बैंक की बैटरी

    कंपनी ने इस पावर बैंक में 6,400 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें दो यूएसबी पोर्ट और 10 वॉट का माइक्र यूएसबी पोर्ट मिला है। साथ ही इस पावर बैंक से स्मार्टफोन, टैबलेट और डिजिटल कैमरा जैसे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें