Apple iPhone 12 सीरीज सितंबर की बजाय नवंबर में होगी लॉन्च: रिपोर्ट
एपल आईफोन 12 सीरीज नवंबर में हो सकती है लॉन्चशुरुआती कीमत हो सकती है 75,000 रुपयेआईफोन 12 में मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

विस्तार
एपल की अगामी आईफोन 12 सीरीज इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे लॉन्चिंग की संभावित जानकारी मिली है। इस ही बीच एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी आईफोन 12 सीरीज को नवंबर में लॉन्च करेगी। हालांकि, एपल ने अभी तक आईफोन 12 सीरीज से जुड़ी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।
Cowen की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान एपल को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही कंपनी का प्रॉफिट भी बहुत कम हुआ है। ऐसे में कंपनी आईफोन 12 सीरीज को सितंबर की बजाय नवंबर में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एपल इस साल की दुसरी तिमाही में 35 फीसदी यूनिट बनाएगी, जो कि पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी कम है।
आईफोन 12 की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, एपल इस लेटेस्ट सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखेगा। लेकिन इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट
आईफोन 12 की संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच या 6.1 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इस फोन को ए 14 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है, जो ए13 चिपसेट की तुलना में बहुत तेज काम करेगा। सूत्रों की मानें तो लोगों को इस फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ लीक तीस्वीरों में देखें तो इस फोन के बैक पैनल में चार कैमरे दिए गए हैं। फिलहाल, इस डिवाइस के सेंसर्स की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी या 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और खास सेंसर्स का सपोर्ट दे सकती हैं।
आईफोन 11
आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।
- Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिलेगा दमदार बैटरी का सपोर्ट
- Oneplus : वनप्लस का सस्ता स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स!
- शाओमी का Redmi Display A1 मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Samsung भारत में अगले हफ्ते करेगी दो दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए संभावित कीमत